12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare?

नमस्कार दोस्तों! 12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare? इसको जानने से पहले आइये जानते UPSC क्या होता है

UPSC kya hai?

UPSC का पूरा नाम Union Public Service Commission होता है। जिसे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहते है। यह भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक संवैधानिक संस्था है। जिसका मुख्य उद्देश्य पुरे देश के सरकारी विभागो और सेवाओं के लिए सच्छे और लायक उम्मीदवार का चयन करना होता है।

UPSC का स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुआ था। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।

यह CSE सिविल सेवा परीक्षा को आयोजित करता है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को IAS (भरतीय प्रशासनिक सेवा), IPS (भारतीय पुलिस सेवा), IFS (भारतीय विदेश सेवा) जैसे अखिल भारतीय सेवा और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त करते है।

UPSC के लिए योग्यता क्या है?

इसके लिए उम्मीदवार को किसी भी अच्छे कॉलेज का डिग्री होना चाहिए। साथ ही साथ उसका उम्र 32 साल के निचे होना चाहिए।

12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare?

12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare? इसको जानने के लिए आपको निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  1. स्नातक की डिग्री ले: सबसे पहले आपको किसी अच्छे कॉलेज से अपना स्नातक डिग्री पूरा करे।
  2. अपने रूचि और क्षमता का पहचान : आपको अपने आप से पूछना होगा की क्या आपको लम्बे समय तक पढ़ाई कर सकते है? क्या आपके में पढ़ाई में रूचि है ? यह जानना आपके लिए बहुत जरुरी है क्योकि UPSC एक कॉम्पिटिशन से भरा एग्जाम है। और इसकी प्रक्रिया लम्बे समय तक चलती है। आपको अपने रूचि और क्षमता के अनुसार ही विषयो का चयन करना होगा। इससे क्या होगा अगर आप अपने पसंद से चयन किये रहेंगे तो आपके में लम्बे समय तक पढ़ने में मदद होगा।
  3. UPSC परीक्षा की समझ: आप अपना मन बना के UPSC को चुना है तो अब आपको UPSC के बारे सारी जानकारी हासिल करना होगा।
    • UPSC परीक्षा तीन चरण में पूरा होता है : Prelims, mains और interview
    • इसको और अच्छे से समझने के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in में जाकर पढ़ सकते है।
  4. पढ़ने के लिए roadmap बनाना: बिना रोडमैप बिना स्ट्रैटिजी के पढ़ाई करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। तो इससे बचने के लिए आप एक रोडमैप तैयार करे जिसमे वो सारी चीजे पहले से सुनिश्चित कर ले की आपको क्या क्यों और कैसे कब पढ़ना है। कौन सा बुक पढ़ना है। कौन सा कोचिंग जॉइन करना है आदि बातो का पहले से सोच ले।
  5. अच्छे इंस्टिट्यूट का चयन: UPSC का तयारी करना कोई मजाक वाली बात नहीं है तो किसी भी इंस्टिट्यूट को सेलेक्ट करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले की वो इंस्टिट्यूट वास्तव में अच्छा है या नहीं। आप अपने से बड़े जो पहले से इसकी तैयारी कर रहे है उसकी मदद ले सकते है।
  6. अच्छी अध्ययन सामग्री का चयन: अगर आपके पास अच्छे study material है तो आपके लिए पढ़ना आसान हो जायेगा। lecture attend करने के बाद अपना notes भी बनाते रहे। क्योकि खुद से बनाई गयी नोट्स समझने में आसानी होती।
    • अपने आधार को मजबूत करने के लिए आप NCERT का 6th से 12th तक book को जरूर पढ़े। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
    • Current affairs के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़े।
    • इसके लिए इंटरनेट का use जरूर करे क्योकि इंटरनेट में (youtube में ) study मटेरियल बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध है।
  7. पढ़ाई करना : अब आपके पास study मटेरियल है कोचिंग सेंटर है। तो अच्छे से पढ़ना सुरु कर दे। किसी भी प्रकार का बहाना न करे।
  8. अभ्यास करना : आपको समय समय पर अभ्यास भी करना होगा, ये नहीं की एक बार पढ़ लिए फिर हो गया ऐसा नहीं करना है बल्कि आपको पिछले साल के प्रश्न पत्र को हल करने का प्रयास करे। इससे आपको यह पता चलेगा की आपकी तैयारी कैसी हो रही है। परीक्षा का पैटर्न समझ आएगा। कितने समय में कितना प्रश्न हल कर पते हो ये भी पता चलेगा।
  9. Study Buddy बनाना: आप एक ऐसा दोस्त बनाये जो UPSC का तैयारी कर रहा हो। जो आपसे पढ़ाई के बारे में बाते करे। दोनों साथ मिलकर पढ़ सकते है। जब दो लोग एक साथ हो तो अपने आप एक कॉम्पिटिशन आ जाता है और आप खुद को उससे बेहतर साबित करने के लिए और ज्यादा पढ़ाई करते हो। इसके साथ साथ आप एक दूसरे से question पूछ के answer बताओ वाला गेम भी खेल सकते है।
  10. धैर्य और अनुशासन बनाए रखना: अपने एक अच्छी करियर पथ को चुना है तो आपके में धैर्य होना चाहिए इसका पल आपको तुरंत नहीं मिल रहा होगा इसके लिए आपको समय देना ही होगा। इसके साथ साथ आपको अनुशासित रहना पड़ेगा आपको दुसरो से अलग करना होगा आपके उम्र के बच्चे जो काम करके अपने समय बर्बाद कर रहे है उससे दूर रहना होगा। किसी भी प्रकार के distraction से दूर ही रहना होगा।
  11. जितना काम हो सके उतना काम दोस्त और रिश्ते बनाये। और उन्ही लोगो से बाते करे जो आपको सच में समझते है।
  12. अपने स्वास्थ्य में भी ध्यान रखे, पर्याप्त नींद, पर्याप्त भोजन, और व्याम करे।

UPSC की पढ़ाई कितने साल की होती है?

UPSC की पढ़ाई में लगने वाला समय सिमा निश्चित नहीं होती है क्योकि यह बहुत से कारको पर निर्भर करता है जैसे :

  • इसका कोई निश्चित पाठ्यक्रम नहीं है तो आप बता ही नहीं सकते की कितना पढ़ना है।
  • सबका पढ़ने का क्षमता अलग अलग होता है कोई जल्दी समझ जाता है कोई देर में, तो ये आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कितने समय exam देने के लिए तैयार हो पाते है।
  • आपके पढ़ने के तरीके पर भी निर्भर करता है। आप किस तरह से पढ़ते है, नोट्स बनाते है, और किस तरह से अभ्यास करते है।
  • आपका इसके प्रति लगाव पर भी निर्भर करता है अगर अपना पूरा energy इसमें लगा देते ही तो आप एक बार में ही क्लियर कर सकते है।

जीरो से UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?

जीरो से UPSC की तैयारी करने के लिए आपको ऊपर बताये 12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare? के 12 point को पढ़े इससे आपको ये पता चल जायेगा की आपको क्या करना है

यूपीएससी की तैयारी कहां से शुरू करें?

अगर आप UPSC की तैयारी शुरू करना चाहते है तो आपको सबसे पहले NCERT के 6th से 12h तक book पहले पढ़ना चाहिए। इससे आपका fundamental अर्थात आधार मजबूत होगा।

क्या बिना कोचिंग के यूपीएससी क्लियर हो सकता है?

तो इसका जवाब है हाँ, आप बिना कोचिंग के UPSC क्लियर कर सकते है। कोचिंग आपके लिए helpful साबित हो सकता है लेकिन जरुरी नहीं होता है। आप चाहे तो अपनी मेहनत, लगन और अच्छी रणनिति से भी क्लियर कर सकते है।

बिना कोचिंग के UPSC क्लियर कैसे करे ?

अगर आप self study करना चाहते है तो आप ये कर सकते है :

  • सारे नोट्स, book को ढूंढ के खुद से पढ़े और समझ नहीं आने पर इंटरनेट का सहायता ले।
  • इंटरनेट का use अधिक से अधिक करे क्योकि इसमें सारे मटेरियल उपलब्ध है बस आपको ढूंढ़ना आना चाहिए।
  • अपने दोस्तों के साथ Study ग्रुप बनाये और अपना नोट्स और जनरी शेयर करते रहे।
  • समय समय पर खुद को परखने के लिए मॉक टेस्ट लेते रहे इससे आपके पढ़ाई का स्तर और कितने समय ले रहे हो किसी सवाल को हल करने में ये भी पता चलेगा।
  • पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने का प्रयास करे।
  • अपने आप को अनुशासित रखे।

यूपीएससी करने में कितना खर्च आता है?

यह बहुत से फैक्टर पर निर्भर करता है। जैसे कोचिंग classes, study मटेरियल, बाहर में रह कर पढ़ना पड़ा तो उसका अलग से खर्च होता है, ऑनलाइन पढ़ाई करो या mock test दो उसका अलग से खर्च होता है। कुल मिलाकर यह हजार से लाख रुपये तक हो सकता है।

यह आपके ऊपर भी निर्भर करता है की आप क्या करते हो और क्या नहीं।

कम खर्च में UPSC कैसे करे ?

अगर आप कम खर्च करके upsc करना चाहते हो तो आप ये सारी बातो को ध्यान में रखकर पढ़ सकते हो :

  • खुद से पढ़ने के लिए एक रणनीति बनाये जिसे आपको डिसिप्लिन होकर पालन करना होगा।
  • बुक खरीदने के जगह सरकारी लाइब्रेरी का उपयोग करे।
  • कोचिंग क्लास के जगह पर youtube का उपयोग करे।
  • एक study ग्रुप बनाये जिसमे आपके जैसे और भी लोग हो जिसके लिए पढ़ाई बहुत important हो।
  • बहुत से ऐसे संस्था होती है जो होनहार बच्चो को स्कॉलर्शिप देती है तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
  • आपको एक बात ध्यान रखना होगा की कोई भी चीज में सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा महत्वूर्ण है तो वो है कड़ी मेहनत, ये जरुरी नहीं है की आप कोचिंग सेंटर जाये बिना UPSC नहीं निकाल सकते, जरूर निकाल सकते हो।

UPSC में टोटल कितने पेपर होते हैं और कितने अंक के होते है ?

UPSC की परीक्षा तीन चरणों में होती है और उसमे कितने पेपर होते है इसके बारे में आईये समझने का प्रयास करते है।

  1. प्रारंभिक परीक्षा: इसे हम प्रीलिम्स के नाम से जानते है। इसमें दो पेपर होता है।
    • पहला: सामान्य अध्ययन का जो की 200 अंक का होता है।
    • दूसरा: सिविल सेवा योग्यता परीक्षा जिसे CSAT के नाम से जानते है यह भी 200 अंक का होता है।
  2. मुख्य परीक्षा: इसे हम mains के नाम से जानते है। इसमें 9 पेपर होता है।
    • पहले 2 पेपर भाषा का होता है जो 300 अंक का होता है।
    • चार पेपर सामान्य अध्ययन का जो 250 अंक होता है।
    • दो पेपर वैकल्पिक विषय का जो 250 अंक का होता है।
    • एक पेपर निबंध लेखन का जो 250 अंक का होता है।
  3. साक्षात्कार(Interview): यह अंतिम चरण होता है जहा उम्मीदवार के व्यक्तित्व, ज्ञान और सामान्य जागरूकता का टेस्ट लिया जाता है।

UPSC की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स क्या हैं?

हम आपको अच्छे books का लिस्ट दे रहे है जिसको आप अपने पसंद के अनुसार ले सकते है।

  • Calculus Made Easy जो Silvanus P Thompson इनके द्वारा बनाया गया है।
  • Taste of India (1985) [Madhur Jaffrey]
  • Unaccustomed Earth [Diana Eck]
  • Light On Yoga [BKS Iyengar]
  • The Spirit of Indian Painting (2014) [BN Goswamy]
  • The Agrarian System of Mughal India (1963) [Irfan Habib]
  • Train To Pakistan (1956) [Khushwant Singh]
  • Midnight’s Children (1981) [Salman Rushdie]
  • Socialite Evenings (1989) [Shobhaa De]
  • NCERT Books from 11th -12th Class [NCERT]
  • My Story (1973) [Kamala Das]
  • Tamil a biography (2016) [David Shulman}
  • Elementary Aspects of Peasant Insurgency in Colonial India [Ranajit Guha]
  • हमारी संसद [सुभाष कश्यप]
  • अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति [बी एल फाड़िया
  • समकालीन राजनीतिक सिद्धान्त [बी.एल फाड़िया]
  • राजनीतिक सिद्धांत की रूपरेखा [ओम प्रकाश गाबा]
  • तुलनात्मक राजनीति [सी.बी. गेना]
  • भारतीय की राजव्यवस्था [एम लक्ष्मीकांत]
  • भारतीय राजनीतिक विचारक [डॉ. ए पी अवस्थी]
  • स्वतंत्र भारत की विदेश नीति [वी.पी. दत्त]
  • भारतीय शासन [एम लक्ष्मीकांत]
  • Jungle And Backyard (1961) [M Krishnan]
  • My Son’s Father (1968) [Dom Moraes]
  • Behind The Beautiful forevers (2013) [Katherine Boo]
  • 29 Years UPSC IAS/ IPS Prelims (CSAT) Topic-wise Solved Papers 2 [OnlineVerdan]
  • 10 Practice Sets with Solved Papers UPSC CSAT [Rudraksh Tripathi]

UPSC प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?

इसको जानने के लिए click करे।

UPSC करने के बाद जॉब क्या क्या मिलती हैं?

  • (IAS) भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • (IPS) भारतीय पुलिस सेवा
  • (IFoS) भारतीय वन सेवा
  • (IFS) भारतीय विदेश सेवा
  • (IIS) भारतीय सूचना सेवा
  • (IPoS) भारतीय डाक सेवा
  • (IRS) भारतीय राजस्व सेवा
  • (ITS) भारतीय व्यापार सेवा
  • (RPF) रेलवे सुरक्षा बल
  • (PCS) पॉन्डीचेरी सिविल सेवा
  • (PPS) पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा
  • (DANICS) दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा
  • (DANIPS) दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा
  • (IAAS) इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस
  • (ICAS) इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस
  • (ICLS) इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस
  • (IDES) इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस
  • (IDAS)इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस
  • (IOFS) इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस
  • (ICFS) इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस
  • (IRAS) इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस
  • (IRPS) इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस
  • (IRTS) इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस
  • (AFHCS) आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस

By- Prabhat Exam
अगर हमारा यह पोस्ट आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। आज के लिए इतना ही मिलते है फिर एक नए पोस्ट में नए जानकारी के साथ। ❤️

इसे भी पढ़े :

2 thoughts on “12th ke baad upsc ki taiyari kaise kare?”

Leave a Comment